भगवान के दर पर यह कैसा अन्याय
भगवान के दर पर यह कैसा पुण्य? तीर्थों पर जब मैं हांफते, सहमते और अनायास ही जेब ढीली करते यात्रियों को देखता हूं, तो एक दर्द सवाल दागता है...तीर्थ क्यों? क्या हम तीर्थ पर केवल जेब खाली करने के लिए आए हैं? यह कैसी पुण्य नगरी, जहां लोग पाप से डरते नहीं। किसी को लूटना, नाजायज पैसे लेना और उनको ठगना भी इसी पाप की श्रेणी में आता है। लेकिन सभी धर्मस्थलों का एक सा ही हाल हो चला है। हजारों और लाखों यात्री आते हैं। धर्म की बैसाखियां उनके पैरों मेंं जंजीर बनकर रह जाती हैं। बस या रेल से उतरे नहीं, कि लुटाई का सिलसिला चल पड़ता है। लोगों के मुंह से शायद यही निकलता है, इससे अच्छे तो हम अपने शहर में भले थे? ऐसा क्यों? गरमियों की छुट्टियां पड़ते ही लोगों की भीड़ तीर्थों पर निकल पड़ती है. अपनी-अपनी इच्छाओं के मुताबिक लोग यात्रा पर जाते हैं। जिन इच्छाओं को लेकर वे जाते हैं और जिस शांति और पुण्य की तलाश उनको होती है, वह शायद ही इस यात्रा में उनको मिलती है। किसी भी तीर्थ पर चले जाइये, पैसे के बिना पुण्य नहीं। जितना पैसा उतनी पुण्य की कामना। जितना घी उतनी धर्म की लौ तेज। ऐसा क्यों? हमको यह सच्चाई मानने मे...