शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

नवरात्रि 2026: कलश स्थापना, अखंड ज्योति, विधि,और मंत्र-पाठ सूर्यकांत द्विवेदी


शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहे हैं जो 20 अक्टूबर को संपन्न होंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए कलश स्थापना आवश्यक है। यह समस्त देवी-देवताओं का आह्वान है कि आप हमारे कार्य को सिद्ध करें और हमारे घर में विराजमान हों।... कलश स्थापना में विलंब नहीं करना चाहिए और समयानुसार कलश स्थापना कर देनी चाहिए। नवरात्रि में तो इसका अत्यंत महत्व है। आइये, आपको बताते हैं कि कलश स्थापना कैसे की जाए.... कलश स्थापना के लिए सामग्री -एक घड़ा या पात्र -घड़े में गंगाजल मिश्रित जल ( जल आधा न हो, केवल तीन उंगली नीचे तक जल होना चाहिए) -घड़े या पात्र पर रोली से ऊं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे लिखें या ऊं ह्रीं श्रीं ऊं लिखें -घड़े पर कलावा बांधें। यह पांच, सात या नौ बार लपटें -घड़े पर लगे कलावा में गांठ न बांधें -कलावा यदि लाल और पीला मिलाजुला हो तो बहुत अच्छा सामग्री -जौं -काले तिल -पीली सरसो -एक सुपारी -तीन लौंग के जोड़े ( यानी 6 लोंग) -एक सिक्का -आम के पत्ते (नौ) -नारियल ( नारियल पर चुन्नी लपेटे) -एक पान -अपने आसन के नीचे थोड़ा सा जल और चावल डालकर शुद्ध कर लें -इसके बाद भगवान गणपति का ध्यान करें। फिर शंकर जी का, विष्णु जी का, वरुण जी का और नवग्रह का -आह्वान के बाद मां दुर्गा की स्तुति करें। यदि कोई मंत्र याद नहीं है तो दुर्गा चालीसा पढ़ें। यदि वह भी याद नहीं है तो ऊं दुर्गायै नम: का जाप करते रहें -ध्यान रहे, कलश स्थापना में पूरा परिवार सम्मिलित हो। ऊं दुर्गायै नम: ऊं नवरात्रि नमो नम: का उच्चारण करते हुए कलश स्थापित करें -जिस स्थान पर कलश स्थापित करें, वहां थोड़े से साबुत चावल डाल दें। जगह साफ हो -घड़े या पात्र पर आम के पत्ते सजा दें -पहले जल में सुपारी अर्पित करें। तदुपरांत चावल, फिर काले तिल, लोंग, फिर पीली सरसो, फिर जौं, फिर सिक्का डालें। -अब नारियल लें। उस पर चुनरी बांधें, पान लगाएं और कलावा पांच या सात या 8 या 9 बार लपेट लें। ( अगर अष्टमी होती है तो 8, नौमी करते हों तो 9) अब सभी लोग खड़े हो जाएं... -नारियल को हाथ में लेकर माथे पर लगाएं और मां भगवती की प्रार्थना करें। - अर्गला स्त्रोत, सिद्ध कुंजिका के मंत्र या दुर्गा चालीसा पढ़ें - अन्यथा ॐ दुं दुर्गाये नमः 11 बार पढ़ते हुए कलश स्थापित कर दें। - कलश पर फूल माला और चुनरी अर्पित करें। - कलश की फूल माला हो तो हर दिन बदलेगी। यदि मोती की है तो नहीं। - कलश की प्रतिदिन पूजा करें। एक - एक बिंदी हर दिन कलश पर लगाते रहें । - कलश और घी का दीपक दाहिने हाथ होगा। कलश स्थापना मंत्र ... नमस्तेsतु महारौद्रे महाघोर पराक्रमे।। महाबले महोत्साहे महाभय विनाशिनी या ऊं श्रीं ऊं या ॐ ॐ दुं दुर्गाये नमः या ॐ श्रीं श्रीं हूं अखंड ज्योति अखंड ज्योति माचिस की तिल्ली से सीधे न जलाएं। एक चमचा में कपूर रखें। एक लॉन्ग का जोड़ा। अब कपूर जलाएं। यह मंत्र पढ़ते हुए कपूर की अग्नि से ज्योति प्रज्ज्वलित करें...इस मंत्र के साथ ॐ सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥ ( हे माँ नारायणी! आप सभी मंगलों में परम मंगलमयी हैं, कल्याणकारी हैं और सभी मनोरथों को पूर्ण करने वाली हैं। हे शरण देने वाली, तीन नेत्रों वाली माँ गौरी! आपको मेरा नमन है।) अब कपूर की आरती को अपने घर की चारों दिशाओं में घुमाएं। ( टायलेट को छोड़कर) अखंड ज्योति में एक लॉन्ग का जोड़ा अर्पित करें। मां से प्रार्थना करें...इस ज्योति को अखंड रखें। घर में सुख, शांति, यश, वैभव, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें। तेल की अखंड ज्योति यदि आप काली जी और मां पीताम्बरा जी के उपासक हैं तो घी के साथ सरसों या तिल के तेल की भी अखंड ज्योति कर सकते हैं। १. तेल का दीपक बाएं हाथ होगा। २. इसमें पीली सरसों और काले तिल के कुछ दाने अर्पित करें। ३. पहले घी का दीपक चलेगा, उसके बाद तेल का। ४. तेल की अखंड ज्योति होगी तो रात्रिकालीन पूजा अनिवार्य रूप से होगी। रात को 9 बजे से 11 बजे के मध्य। ५. प्रतिदिन संध्या आरती क्रेम अनिवार्य कलश, अखंड ज्योति और पूजा के प्रतिदिन के दीपक को कभी भी इधर -उधर नहींं करना चाहिए। निश्चित स्थान पर रखें। कलश स्थापना पर ध्यान रखें -प्रतिदिन कलश की पूजा करें। हर नवरात्रि की एक बिंदी कलश पर लगाते रहें -यदि किसी दिन दो नवरात्रि हैं तो दो बिंदी (रोली की) लगाते रहें -कलश की पूजा हर दिन करते रहें और आरती भी। मंत्र संकल्प - किसी एक मंत्र का प्रतिदिन जाप करें - संकल्प के अनुसार माला करें 1 या अधिक। चाहे एक करें या 5 । घटाए बढ़ाएं नहीं। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ समय नहीं तो... १. सप्तश्लोकी दुर्गा २. श्री सिद्ध कुंजिका स्त्रोत ३. श्री देवी सूक्तम समय हो तो संपूर्ण पाठ करें अथवा -देवी कवच, अर्गला स्त्रोत, कीलकम और देवी सूक्तम ( प्रतिदिन) विशेष मनोकामना के पाठ श्री दुर्गा सप्तशती का 5, 6 और 11 वाँ अध्याय विद्यार्थियों के लिए 11 वाँ अध्याय सुहागिन के लिए 6 अध्याय नौकरीपेशा/ बीमार/ शत्रु शांति/ ग्रह पीड़ा निवारण के लिए -अर्गला स्त्रोत और सिद्ध कुंजिका ( दोनों पाठ इसी क्रम में होंगे।) कलश स्थापना मुहूर्त प्रातः 7.46 से 12.06 बजे तक अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11.20 से दोपहर 12.06 बजे तक माता रानी हाथी पर आएंगी और पैदल प्रस्थान करेंगी। जय माता दी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नवरात्रि 2026: कलश स्थापना, अखंड ज्योति, विधि,और मंत्र-पाठ सूर्यकांत द्विवेदी शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहे हैं ज...